Odisha News : ओडिशा में सोनपुर के लोगों पहली बार पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। पुरी जगन्नाथ धाम के साथ पाताली श्रीक्षेत्र ट्रेन सेवा के जरिए जुड़ेगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बलुपर से रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। यह पैसेंजर ट्रेन पुरी और सोनपुर के बीच 8 फरवरी से चलेगी। ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है।
