Acharya Pramod Krishnam कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। आचार्य प्रमोद की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी से उनकी नजदीकी के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीएम की जमकर तारीफ भी की है।
