Greater Noida: कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड बिजलीघर के पास स्थित मंदिर में पुजारी द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर चौकी इंचार्ज धूममानिकपुर ने काम रुकवा दिया। पुलिस जबरन मंदिर महंत को घक्का-मुक्की कर जीप में बैठाकर कोतवाली ले गई। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से मौके पर एसीपी पहुंचे।
