Monday, February 23, 2026

2023 में नई ऊंचाई पर पहुंचा चीन के सेवा व्यापार का पैमाना


बीजिंग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में, चीन की कुल सेवा आयात और निर्यात मात्रा 65 खरब 75 अरब 43 करोड़ युआन थी, जिसमें साल 2022 की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सेवा व्यापार का पैमाना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। उनमें से, पर्यटन सेवाओं में सबसे तेजी से वृद्धि हुई। पर्यटन सेवाओं का वार्षिक आयात और निर्यात 14 खरब 85 अरब 62 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो साल 2022 से 73.6 प्रतिशत अधिक था।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में, चीन का सेवा निर्यात 26 खरब 85 अरब 66 करोड़ युआन था, जो साल 2022 से 5.8 प्रतिशत कम था। वहीं, सेवा आयात 38 खरब 89 अरब 77 करोड़ युआन था, जिसमें साल 2022 की तुलना में 24.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ज्ञान-गहन सेवा व्यापार की तीव्र वृद्धि एक प्रमुख विशेषता है।

2023 में, ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 27 खरब 19 अरब 37 करोड़ युआन था, जो 2022 की तुलना में 8.5 प्रतिशत ज्यादा था। ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात 11 खरब 75 अरब 85 करोड़ युआन था, जिसमें साल 2022 की तुलना में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्र व्यक्तिगत, सांस्कृतिक और मनोरंजन सेवाएं थी, जिनमें 61.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। साल 2023 के बाद से पर्यटन सेवा तेजी से विकासित हो रही है, जिसके निर्यात में साल 2022 की तुलना में 59.2 प्रतिशत की वृद्धि और आयात में 74.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News