Lalu Yadav Fresh Summon बिहार में बुधवार को ईडी के अधिकारी अचानक पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर लालू के समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम इकट्ठा हो गया। ईडी के अधिकारी आने की सूचना पर राबड़ी आवास में हलचल तेज हो गई। इसे लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी।
