Jharkhand Political Crisis झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन को ED ने जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा सभी को जेल में डाल रही है। अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाए तो भी वह इससे बाहर आ जाएंगी।
