भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार एक दिन में एक साथ सात लाख युवाओं को स्वरोजगार देगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एक फरवरी को मुरैना में प्रदेश के सात लाख से अधिक युवाओं को एक दिन में 5151 करोड़, 18 लाख, 90 हजार की ऋण राशि देकर रोजगार संपन्न बनाने की शुरुआत करेंगे।
