लखनऊ, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की जांच होगी। एक वायरल वीडियो का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए इंजीनियर समेत तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।दरअसल, उन्नाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। बीते दिनों निर्माण में अनियमितता से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका संज्ञान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
