New Delhi : देश में कुछ ही महीने बाद लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मोदी सरकार के खिलाफ बने विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन में अभी सीट बंटवारे पर चर्चा पूरी नहीं हो सकी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद कांग्रेस को झटका लगा है। फिलहाल दिल्ली में कांग्रेस और AAP के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला सेट नजर आ रहा है।
