Monday, February 23, 2026

वांग यी ने 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष से की मुलाकात


बीजिंग, 31 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को पेइचिंग में 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि चीन दृढ़ता से बहुपक्षवाद का प्रोत्साहन करता है, संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा करता है और अंतर्राष्ट्रीय कानून का कार्यांवयन करता है।

चीन हमेशा से वैश्विक शासन प्रणाली में संयुक्त राष्ट्र संघ के कोर स्थान का समर्थन करता है और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार अधिक सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में संयुक्त राष्ट्र महासभा का समर्थन करता है। संयुक्त राष्ट्र संघ इस साल “फ्यूचर समिट” की मेजबानी करेगा।

चीन शिखर सम्मेलन में मौजूदा प्रमुख और जरूरी वैश्विक मुद्दों के समाधान में व्यावहारिक प्रस्ताव पेश करने के प्रति उत्सुक है। डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ हमेशा एक चीन की नीति का पालन करता है और यूएन व बहुपक्षवाद का लंबे समय से समर्थन करने के लिए चीन सरकार का आभार करता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ चीन द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण पहलों की सराहना करता है और चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने व चुनौतियों का मुकाबला करने का इच्छुक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News