Rahul Gandhi Yatra: जुराबगंज में सड़क पार कर रहे महेश यादव (60) को राहुल गांधी के काफिले में शामिल वाहन से ठोकर लग गई। हादसे में महेश बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया की ठोकर मारने के बाद वाहन वृद्ध को तड़पता छोड़कर आगे निकल गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस बल के सहयोग से वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
