Lucknow: पिछले कई दिनों से कोहरे से प्रभावित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रभावित विमानों का संचालन बुधवार को कुछ सुधर गया। हालांकि बुधवार को कई विमानों का संचालन प्रभावित रहा। सुबह 8.15 बजे चंडीगढ़ से आने वाला विमान 4.45 घंटे लेट हो गई है। इंदौर से सुबह 8.25 बजे आने वाला विमान 54 मिनट दोपहर 1.40 बजे गुवाहाटी से आने वाला विमान 3.55 घंटे लेट हुई।
