Monday, February 23, 2026

छत्तीसगढ़ में अब धान खरीदी 4 फरवरी तक


रायपुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब धान खरीदी चार फरवरी तक होगी।

छ्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए चार फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को चार फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी


Related Articles

Latest News