Monday, February 23, 2026

भुवनेश्वर में सीआरपीएफ जवान का शव होटल के कमरे में लटका मिला


भुवनेश्वर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का शव भुवनेश्वर के एक होटल के कमरे में लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जवान राजस्थान का निवासी था।

पुलिस ने मृतक की पहचान मीर सिंह (44) के रूप में की है। वह राजस्थान का रहने वाला था और झारखंड में तैनात सीआरपीएफ बटालियन का जवान था।

जवान ने 26 जनवरी की शाम को यहां कैपिटल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के होटल अशोक नगर में चेक इन किया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने उन्हें सोमवार शाम को छत के पंखे से लटका हुआ पाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

कथित तौर पर होटल के कर्मचारियों ने सीआरपीएफ जवान को मौत से पहले, अपने होटल के कमरे में किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ फोन पर गुस्से और जोर से बात करते सुना था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”हम उनके ओडिशा दौरे के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। हमने परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है। वह जल्द ही भुवनेश्वर पहुंचेंगे। परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।”

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News