Monday, February 23, 2026

मौसम का अलर्ट, पश्चिमी हिमालय में 30-31 जनवरी को बारिश की संभावना


नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने रविवार को बताया कि 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की उम्मीद है और 30-31 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इस दौरान कड़ाके की ठंड भी जारी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, ”लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी से और दूसरा 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।”

आईएमडी ने कहा कि इस प्रभाव में अगले सात दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित- बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम, छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

30-31 जनवरी को कश्मीर में और 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं 31 जनवरी और 2 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश/बर्फबारी और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री के बीच है। जबकि राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस नीचे है। जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News