Wednesday, February 25, 2026

मणिपुर में गोलीबारी में एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत, 4 घायल


इंफाल, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर में शनिवार को हथियारों से लैस दो समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी समूहों के सशस्त्र कैडरों के सतांग गांव में भीषण झड़प के बाद इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

सुरक्षा बलों के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने के बाद युद्धरत समूह पीछे हट गए। घायलों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक के चेहरे पर चोट लगी है, जबकि दूसरे की जांघ पर चोट लगी है।

वस्तिृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News