Tuesday, February 24, 2026

माउंट किलिमंजारो पर आज फहराया जाएगा भारतीय ध्वज व मंदिर का झंडा


लखनऊ, 26 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभागकी पहल पर लखनऊ के एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी और पर्वतारोही वीरेंद्र सिसौदिया द्वारा शुक्रवार को तंजानिया में स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अभियान अयोध्या में श्री राम लला के अभिषेक के दिन शुरू किया गया था।”

उन्होंने कहा, ”26 जनवरी को जब राष्ट्रपति दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर भारतीय तिरंगा फहरा रहे होंगे, तो करीब साढ़े पांच हजार किलोमीटर दूर माउंट किलिमंजारो पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज और प्रभु श्री राम मंदिर का झंडा फहराया जाएगा।”

उन्‍होंने कहा, हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश को दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News