Monday, February 23, 2026

बिहार को लेकर दिल्ली में हलचल तेज, अमित शाह बिहार भाजपा नेताओं के साथ कर सकते हैं बैठक


नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में पटना से आ रहे बड़े बदलावों के संकेत के बीच केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के बड़े रणनीतिकार अमित शाह आज रात को बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर उच्चस्तरीय चर्चा करने के लिए भाजपा ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सहित बिहार से जुड़े कई सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।

बताया जा रहा कि अमित शाह इस उच्चस्तरीय बैठक में बिहार भाजपा के नेताओं के साथ राज्य के राजनीतिक हालात, राज्य में हो रही राजनीतिक हलचल और खासकर नीतीश कुमार की तरफ से आई शर्तों पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं।

इसी बैठक में पार्टी आलाकमान की तरफ से बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं को नीतीश कुमार के मसले पर कोई विवादित बयान नहीं देने की हिदायत भी दी जा सकती है।

इसके बाद अमित शाह या पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताजा राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी देंगे और इसके बाद ही भाजपा नीतीश कुमार की तरफ से आए संकेतों पर कोई अंतिम फैसला करेगी।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम


Related Articles

Latest News