Bengal News: राज्यपाल CV Ananda Bose को कलकत्ता विश्वविद्यालय के दो छात्र संगठनों ने दिखाए काले झंडे,

Bengal News: बंगाल के राज्यपाल बोस का काफिला विश्वविद्यालय के द्वार पर पहुंचने पर तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) और वामपंथी छात्र संगठन एआइडीएसओ के छात्रों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि काफिला परिसर के अंदर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को दूर ही रोका गया। वामपंथी एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) की छात्र शाखा एआइडीएसओ ने भी टीएमसीपी के समान ही मांग की।

Related Articles

Latest News