IMD Weather Update मजबूत पश्चिमी विक्षोभों के आने से अबकी बार मौसम का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ है। हवाएं मंद चल रही हैं नमी 90 प्रतिशत तक बनी हुई है। बरसात भी नहीं हो रही। इसी के कारण मध्यम से घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी सप्ताह भर के दौरान भी इसमें बदलाव की संभावना नहीं है।
