Tuesday, February 24, 2026

पूछताछ के लिए रोके जाने पर कार में सवार प्रेमी युगल ने बेंगलुरु पुलिस पर किया हमला


बेंगलुरू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में, गुरुवार को बंगलुरू में एक पार्क के पास अपनी कार में रोमांटिक गतिविधि में मशगुल एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए कार से बाहर निकलने को कहा था।

यह घटना ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई और घायल सब इंस्पेक्टर महेश अस्पताल में भर्ती हैं। प्रेमी जोड़ा फरार है, पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पार्क के आसपास लोगों की मौजूदगी के बावजूद, प्रेमी युगल कपड़े उतार कर अपने वाहन के अंदर रोमांटिक गतिविधियों में मशगुल थे। इलाके में ड्यूटी पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर महेश ने उनको चेतावनी जारी की और उन्हें वहां से चले जाने का निर्देश दिया। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट करते समय दंपत्ति ने अचानक गाड़ी स्टार्ट की और आगे बढ़ा दी।

पुलिसकर्मी वाहन के सामने आ गया और बोनट पर चढ़ गया। अधिकारी की मौजूदगी की परवाह न करते हुए युवक ने गाड़ी रिवर्स की और भाग गया। चलती गाड़ी से गिरने पर सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए।

फिलहाल ज्ञानभारती पुलिस मामले की जांच कर रही है।

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News