Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में टीएमसी ने कांग्रेस को साथ लिए बिना अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है। इस फैसले से विपक्षी गठबंधन में खलबली मच गई है। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ने का ममता बनर्जी का फैसला हताशा का संकेत है। वो अपनी राजनीतिक जमीन बरकरार रखने में असमर्थ हैं।
