Tuesday, February 24, 2026

2023 में चीनी केंद्रीय उद्यमों ने 398 खरब युआन का राजस्व प्राप्त किया


बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की राज्य परिषद के राज्य स्वामित्व वाली संपत्ति पर्यवेक्षण और प्रशासन आयोग द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, स्थिर परिचालन दक्षता के साथ साल 2023 में चीनी केंद्रीय उद्यमों के प्रदर्शन में सुधार हुआ।

वार्षिक परिचालन आय 398 खरब युआन तक पहुंच गई और सकल लाभ 26 खरब युआन रहा। स्थानीय विनियमित उद्यमों ने भी उच्च-गुणवत्ता और स्थिर विकास हासिल किया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 19 खरब युआन का लाभ हुआ।

चीनी राज्य परिषद के राज्य स्वामित्व वाली संपत्ति पर्यवेक्षण और प्रशासन आयोग के उपाध्यक्ष युए येई ने एक समाचार ब्रीफिंग में उल्लेख किया कि पिछले साल के अंत तक, केंद्रीय उद्यमों की कुल संपत्ति 866 खरब युआन तक पहुंच गई, जो साल 2022 से 6.4% की वृद्धि दर्शाती है।

साल 2023 में, केंद्रीय उद्यमों के प्रभावी निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, विशेषकर वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार में। अनुसंधान एवं विकास निवेश लगातार दो वर्षों में 10 खरब युआन के आंकड़े को पार कर 11 खरब युआन तक पहुंच गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News