Kolkata News आइएनडीआइए ( I.N.D.I.A ) गठबंधन में कांग्रेस के तृणमूल के साथ शामिल होने के बावजूद ममता के प्रति लगातार हमलावर अधीर ने कहा-हम ममता बनर्जी की मदद से चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस जानती है कि अपने बल पर कैसे लड़ना है। ममता को याद रखना चाहिए कि वह कांग्रेस के समर्थन से ही बंगाल में सत्ता में आई थीं।
