Monday, February 23, 2026

नोरा फतेही ध्रुव सरजा-स्टारर 'केडी: द डेविल' में हुईं शामिल


मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड दीवा नोरा फतेही ध्रुव सरजा स्टारर ‘केडी-द डेविल’ में नजर आएंगी।

फिल्म के फर्स्ट लुक में नोरा को रेड कलर की ड्रेस में दिखाया गया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नोरा का अनाउंसमेंट पोस्टर निश्चित रूप से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है।

पैन-इंडिया फिल्म ‘केडी- द डेविल’ 1970 के दशक की बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर है। इसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, रमेश अरविंद, संजय दत्त और वी रविचंद्रन भी हैं।

फिल्म अपराधियों और ठगों के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘केडी-द डेविल’ केवीएन प्रोडक्शंस प्रेम द्वारा निर्देशित व प्रस्तुत है। अखिल भारतीय बहुभाषी तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नोरा जल्द ही विद्युत जामवाल के साथ ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ में नजर आएंगी। इसमें एमी जैक्सन और अर्जुन रामपाल भी हैं। यह फिल्म घातक खेलों पर आधारित बताई जा रही है और 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News