Rahul Gandhi : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम पुलिस द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
