UP Diwas 2024 आज 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश अपना स्थापना दिवस मना रहा है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य और राजनीतिक रूप से अहम रसूख रखता है। यूपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है। स्थापना दिवस पर बधाई के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
