अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा पर राम बनकर दर्शन दे रहे योगिराज। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी स्वर्ण मुकुट रजत धनुषबाण धारण कर दर्शन दे रहे हैं। मंदिर में ठाकुर बांकेबिहारी की छवि देखने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर गुब्बारों से सजाया गया है। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर केशवदेव सियाराम के रूप में दर्शन दे रहे हैं।
