Noida Car Fire: कोतवाली फेज-तीन क्षेत्र में सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। यहां डिवाइडर से टकराकर टोयोटा कोरोला आल्टिस में आग लग गई। आग लगने के बाद युवक कार में फंस गया और झुलस गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई और युवक को झुलसी अवस्था में बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
