Tuesday, February 24, 2026

दिल्ली : जब अयोध्या में हो रही थी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जामिया में लग रहे थे ‘बाबरी’ के नारे

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों द्वारा बाबरी मस्जिद बनाने के समर्थन में प्रदर्शन करने की बात सामने आई है। सोमवार को दो-तीन छात्र पोस्टर लेकर कैंपस के अंदर बाबरी के नारे लगाते हुए मस्जिद बनाने की बात कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक मस्जिद नहीं बनती वह हड़ताल करेंगे और कक्षाओं का भी बहिष्कार करेंगे।22 जनवरी को जब पूरा देश राममय था और अयोध्या में हो रही रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देख रहा था, उस वक्त दिल्ली एक यूनिवर्सिटी में कुछ छात्र बाबरी के नारे लगा रहे थे।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल वहां मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। एहतियात के तौर पर कल से ही जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात हैं।

Related Articles

Latest News