Monday, February 23, 2026

बिजनौर में झाड़ियो में मिला तेंदुए का शव


बिजनौर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार शाम को शेरकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नोधना में स्थित बड़ा कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में तेंदुए के एक शावक का शव पाया गया।

वन क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए के शावक का शव बरामद किया।

तेंदुए के शव को देखने से लगता है कि उम्र करीब 6 से 8 महीने है।

वन अधिकार ने कहा कि तेंदुए की मौत के सही कारणों का पता नही चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पायेगा।

मृत वयस्क नर गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा जाएगा।

–आईएएनएस

विमल/एसकेपी


Related Articles

Latest News