Monday, February 23, 2026

साल 2023 में तिब्बत ने 175 देशों व क्षेत्रों के साथ किया व्यापार


बीजिंग, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ल्हासा सीमा शुल्क द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार, चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश ने साल 2023 में कुल व्यापार मूल्य 10 अरब 97 करोड़ 80 लाख युआन दर्ज किया।

यह पिछले वर्ष की तुलना में 128.3 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि है।

इसके अलावा, तिब्बत ने उन देशों और क्षेत्रों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी, जिनमें वह माल निर्यात करता था।

2 अरब 76 करोड़ 90 लाख युआन की कुल व्यापार मात्रा के साथ नेपाल तिब्बत के प्राथमिक व्यापारिक भागीदार और सबसे बड़े निर्यात बाजार के रूप में उभरा।

यह साल 2022 की तुलना में 77.2 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

सामान्य व्यापार और सीमा व्यापार दोनों में पर्याप्त वृद्धि देखी गई। सीमा व्यापार में 81.7 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो 2 अरब 71 करोड़ 60 लाख युआन के व्यापार मूल्य तक पहुंच गई। मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और श्रम-गहन वस्तुओं के निर्यात ने माल संरचना के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News