Monday, February 23, 2026

सोमेश्वर-कौसानी हाईवे पर दिव्यांग को ट्रक ने कुचला, चालक फरार


सोमेश्वर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के सोमेश्वर-कौसानी हाईवे में पोस्ट ऑफिस छानी के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक ने दिव्यांग व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक फरार हो गया।

मृतक की शिनाख्य छानी ल्वेशाल निवासी दीप चंद्र पंत (52) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News