Monday, February 23, 2026

महीनों बाद खाने के साथ ऋतिक रोशन का 'इश्क जैसा कुछ' पल आया


मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि फिल्‍म के गाने ‘इश्क जैसा कुछ’ की शूटिंग के बाद स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा खाने के बाद उन्हें ‘संतुष्टि और तृप्ति’ मिली।

25 जनवरी को फिल्म की रिलीज से पहले ऋतिक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गाने का मेकिंग वीडियो शेयर किया। क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे ऋतिक ने गाने के लिए प्रशिक्षण लिया और फिर उन्हें हलवा और प्रोटीन बार दिया गया। उन्‍होंने कुछ ही मिनट में हलवे का कटोरा खत्म कर दिया।

ऋतिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मेकिंग वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “खाने के साथ मेरा इश्क जैसा पल।”

इन सबका स्वाद लेने के बाद वह जाने से पहले कहते हैं, “संतुष्टि और तृप्ति।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में पैटी के किरदार को पूरी तरह से निभाने के लिए ऋतिक 14 महीने की कड़ी हाई-प्रोटीन डाइट पर थे। फिल्‍म में अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और अक्षय ओबेरॉय भी हैं।

‘फाइटर’ में तीसरी बार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों इससे पहले ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News