रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुनिया की सबसे महंगी रामायण में से एक अयोध्या पहुंच गई है और इसकी कीमत एक लाख पैंसठ हजार रुपये है। रामायण लेकर अयोध्या पहुंचे पुस्तक विक्रेता मनोज सती ने रामायण की खूबियों के बारे में बताया कि यह 400 साल तक सुरक्षित रहेगी। इसका खूबसूरत कवर भी बनाया गया है इस रामायण को चार पीढ़ियां पढ़ सकती हैं।
