बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड का एक नया कारनामा प्रकाश में है बोर्ड की ओर से सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष पार कर चुके 66 लोगों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया। हालांकि शिक्षक संगठन अखिल बंगाल प्राथमिक शिक्षक संगठन (एबीपीटीए) ने इसकी जांच की मांग की है। दरअसल प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद इन्हें शेष अवधि में नौकरी नहीं मिली थी। बाद में पैनल रद्द कर दिया गया।
