Wednesday, February 25, 2026

सलमा हायेक ने न्यूड थ्रोबैक फोटोज इंस्टाग्राम पर की शेयर, एक घंटे में मिले 5 लाख लाइक्स


लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस सलमा हायेक ने अपने सोशल मीडिया पर न्यूड फोटोज शेयर की।

मिरर डॉट को की रिपोर्ट के अनुसार, ‘फ्रॉम डस्क टिल डॉन’ और ‘फ्रिडा’ की एक्ट्रेस ने जैसे ही न्यूड तस्वीरें शेयर की, एक घंटे के अंदर पांच लाख से ज्यादा लाइक मिल गए। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि फोटोशूट कब हुआ था।

न्यूड तस्वीरों को शेयर करते सलमा ने लिखा: “कुछ लोग कहते हैं कि कभी पीछे मुड़कर मत देखो, लेकिन, कभी-कभी यह बेस्ट व्यू होता है।

फैंस और फ्रेंड्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हिस्सा लिया। अमेरिकन एक्ट्रेस केट हडसन ने फायर इमोजी शेयर की।

ब्लेक लाइवली ने भी इमोजी शेयर किया, जबकि लॉरेन सांचेज ने कमेंट किया, “सुंदर लेकिन अब और भी अधिक सुंदर”…

एक अन्य फॉलोअर ने पूछा, “मुझे लगा कि आप इस शूट का रीमेक बनाने जा रहे हैं।”

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News