प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि सर्वधर्म रैली के नाम पर तृणमूल बाबर के लोगों को साथ लेकर बंगाल में दंगा कराने की कोशिश कर रही है।बंगाल के जिस क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं वहां पर बाबर के लोग राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को मनाने के उनके कार्यक्रम में खलल डालेंगे। ममता ने बंगाल को जमात और उग्रवादियों का अड्डा बना दिया है।
