छत्तीसगढ़ में सुनाई जाएगी राममंदिर बनने तक की महागाथा

[ad_1]

छत्तीसगढ़ में सुनाई जाएगी राममंदिर बनने तक की महागाथा

रायपुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, इसके लिए पांच सौ वर्षों तक कई तरह के संघर्ष हुए। इस संघर्ष की महाकथा आमजन को बताने के लिए संस्कृति विभाग एक आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 20 जनवरी को पुलिस परेड मैदान में होगा।

संस्कृति विभाग द्वारा जनता को भव्य श्रीराम मंदिर की महागाथा से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजन कराया जा रहा है। इसी के तहत धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में प्रभु श्रीराम के आने की प्रतीक्षा हो रही है और श्रीराम का ननिहाल खासतौर पर प्रभु के आगमन को लेकर उत्साहित है।

इस गाथा में श्रीराम और लव-कुश से शुरू होकर अयोध्या पर हुए हमलों और अयोध्या के रक्षकों की चर्चा होती है, जिसमें हर उस महत्वपूर्ण व्यक्ति का उल्लेख है, जो अयोध्या और श्रीराम मंदिर से सम्बद्ध है। राजा विक्रमादित्य और मां अहिल्याबाई होल्कर द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार, बैरागी साधुओं के संघर्ष, गर्भगृह से रामलला का निकाला जाना, गर्भगृह में रामलला का प्रकट होना, कार सेवा, कोठारी बंधुओं के बलिदान, राजनीतिक उथल-पुथल और निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता, दिव्यता और उसके पीछे केंद्र और राज्य सरकार के संकल्प का चित्रण किया जाएगा।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News