सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने अब अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने कहा कि हम राम मंदिर के खिलाफ नहीं हैं। चेन्नई में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम मस्जिद को तोड़कर उसकी जगह मंदिर बनाए जाने का समर्थन नहीं करते हैं।
