सीएम योगी ने कोलकाता और बेंगलुरु से अयोध्या के लिए विमान सेवाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई और अहमदाबाद के बाद आज अयोध्या धाम कोलकाता और बेंगलुरु से भी विमान सेवा के जरिए जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में अब चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं। देश में एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण राज्य हो गया है।
