Kolkata Bus Accident: कोलकाता के बेलेघाटा में दो बसों की टक्कर में कई लोग घायल, चालक की हालत गंभीर

कोलकाता के बेलेघाटा इलाके में मंगलवार की दोपहर दो बसों की टक्कर हो गई। इस टक्कर में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रूट नंबर 44 की एक निजी बस और हावड़ा जाने वाली पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) की बस की बेलेघाटा मुख्य मार्ग पर टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि घायलों में चालक की हालत गंभीर है।

Related Articles

Latest News