Hindi News Today: पीएम मोदी का आज केरल दौरा, कई योजनाओं की देंगे सौगात; अमित शाह करेंगे दिल्ली में नए भवन का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वहीं, आज पीएम गुरुवयूर जाएंगे, जहां वह मंदिर में पूजा करेंगे और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कोच्चि लौटेंगे, जहां वह लगभग 6,000 शक्ति केंद्रों के प्रभारियों के साथ एक पार्टी बैठक में भाग लेंगे, जिनमें से प्रत्येक में दो से तीन बूथ-स्तरीय क्षेत्र शामिल हैं। मोदी केंद्र सरकार की परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और फिर शाम तक दिल्ली लौट आएंगे।
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को केंद्रीय पंजीयक सहकारी समितियों के कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसे दिल्ली के नौरोजी नगर स्थित व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर में बनाया गया है। सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक कार्यालय को सशक्त करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Latest News