नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण (AAI) ने उपकरण लगाने का काम शुरू कर दिया है। रनवे पर एयरक्राफ्ट को कोऑर्डिनेट (निर्देशांक) की जानकारी देने के लिए उपकरण लगाए जा रहे हैं। ऑपरेशनल एरिया की चारदीवारी बनाई जा रही है। एयरपोर्ट पर फरवरी से ट्रायल शुरू हो जाएगा। इससे पूर्व एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
