रथ सप्तमी 2024 : हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर रथ सप्तमी मनाई जाती है। शास्त्रों में निहित है कि रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव का अवतरण हुआ है। अतः माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा-उपासना की जाती है। इसे भानु सप्तमी और अचला सप्तमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। ज्योतिष भी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने हेतु भगवान भास्कर की पूजा करने की सलाह देते हैं।
