अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है लेकिन अब तक जो सवाल सामने आ रहा है कि राम मंदिर आम लोगों के लिए कब से खुलेगा? तो इसका जवाब भी मिल गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है।
