Ram Mandir प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज PMAY(G) के एक लाख लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि जब आप राम का स्मरण करेंगे तो हैं माता शबरी का याद आना बहुत स्वाभाविक है।
