Wednesday, February 25, 2026

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री का 15 जनवरी से रूस का दौरा


सियोल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्योंगयांग और मॉस्को के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग के बीच, उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सन-हुई 15 जनवरी को रूस का दौरा करेंगी।

समाचार एजेंसी योनहाप ने उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया, ”विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के निमंत्रण पर डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के विदेश मामलों की मंत्री चो सन-हुई 15 से 17 जनवरी तक रूसी की आधिकारिक यात्रा करेंगी।”

उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब सितंबर में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक रूसी अंतरिक्ष बंदरगाह पर शिखर सम्मेलन में हथियारों के आदान-प्रदान का समझौता किया था। दोनों के बीच समझौते पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

पिछले हफ्ते, व्हाइट हाउस ने कहा था कि रूस ने हाल ही में 30 दिसंबर और 2 जनवरी को यूक्रेन में मिसाइलें दागीं थीं जो उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइलें थी।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News