Wednesday, February 25, 2026

पूरे चीन के प्रशासनिक गांवों में फास्ट-एक्सप्रेस डिलीवरी सहयोग की कवरेज दर 75 प्रतिशत पहुंची


बीजिंग, 14 जनवरी (आईएएनएस)। चाइना पोस्ट ग्रुप द्वारा 14 जनवरी को जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, पूरे चीन के प्रशासनिक गांवों में चाइना पोस्ट और चीनी एक्सप्रेस उद्यमों के बीच फास्ट-एक्सप्रेस डिलीवरी सहयोग की कवरेज दर 75 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

आकंड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 के अंत तक, चीनी प्रांतीय राजधानी शहरों के बीच, चीनी डाक सेवाओं के डाक पत्र पार्सल की समय सीमा 2.23 दिन थी और समयबद्धता में काफी सुधार हुआ है। पश्चिमी चीन में प्रशासनिक गांवों में पोस्टल एक्सप्रेस डिलीवरी की वितरण आवृत्ति की अनुपालन दर बढ़कर 99.89 प्रतिशत हो गई है।

लगातार 16 वर्षों तक गोपनीय और महत्वपूर्ण संचार सेवाओं की पूरी सफलता की गारंटी है। पोस्टल आउटलेट पुलिस मेल, समावेशी बीमा, तंबाकू जैसे प्रमुख व्यवसायों के साथ सुपरिम्पोज्ड हैं। वर्तमान में, पोस्टल एक्सप्रेस सेवाएं चीन के सभी गांवों तक पहुंच सकती हैं। वर्ष 2023 के अंत तक, चाइना पोस्ट ने 1,061 काउंटियों व 6,010 टाउनशिप डाक प्रसंस्करण केंद्रों और चार लाख गांव-स्तरीय डाक स्टेशनों का निर्माण किया है। चाइना पोस्ट और चीनी एक्सप्रेस उद्यमों के बीच फास्ट-एक्सप्रेस डिलीवरी सहयोग की कवरेज दर 75 प्रतिशत पहुंच गई है। सभी गांवों में एक्सप्रेस डिलीवरी की व्यावसायिक मात्रा 2.7 अरब हो गई है, जो तीन साल में 10 गुना की वृद्धि है।

साथ ही उसने 4,115 यात्री, परिवहन और डाक संयुक्त परिवहन लाइनें खोली हैं। वर्ष 2023 में, चाइना पोस्ट के अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय में 20.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और ताजा खाने के लिये स्पीड मेल व्यवसाय में दोहरी वृद्धि हुई। साथ ही चीन में रिटर्न और एक्सचेंज व्यवसाय की कवरेज 59 शहरों से बढ़कर 322 शहरों तक पहुँच गई है। सेवा विनिर्माण उद्योग का विदेशी बाजार राजस्व 4.11 अरब युआन पहुंचा, जिसमें 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News