Monday, February 16, 2026

Jio ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक महीने में उड़ा डाला 10 अरब जीबी डेटा


Image Source : फाइल फोटो
कंपनी 2023 के अंत तक पूरे देश में 5जी कवरेज पहुंचाना चाहती है।

Reliance Jio Create World Record: जियो के आने के बाद से भारत में इंटरनेट का उपयोग काफी तेजी से बढ़ा है। छोटे बच्चे से लेकर एक बुजुर्ग तक आज देश में इंटनेट का उपयोग कर रहा है। जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और सबसे ज्यादा यूजर्स भी जियो के ही हैं। अपनी बेहतरीन पॉलिसी और सस्ता डेटा प्लान के चलते अब जियो ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। जियो यूजर्स ने पिछले एक महीने में 10 अरब जीबी डेटा का इस्तेमाल किया है। यह एक रिकॉर्ड है जब किसी टेलिकॉम कंपनी ने एक महीने के अंदर इतना ज्यादा डेटा खर्च किया है।

हमारी जिंदगी में इंटरनेट का रोल कितना अधिक बढ़ गया है इसका अंदाजा जियो के डेटा से बखूबी लग सकता है। जियो ने इस बात का खुलासा किया है कि पिछले तिमाही में उसके नेटवर्स के कुल 30.3 एक्साबाइट डेटा कंज्यूम किया गया। पिछले एक महीने में जियो के कुल यूजर्स ने 10 अरब जीबी  इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल किया। 

2016 से पहले सिर्फ इतनी खपत थी

इंटरनेट का उपयोग कुछ ही वर्षों में कितना बढ़ गया इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि जब 2016 में रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री मारी थी, उस वक्त पूरे देश के सभी उपलब्ध नेटवर्कस पर डेटा खपत मात्र 4.6 एक्साबाइट थी वो भी पूरे साल में। 

एक यूजर हर महीने इतना डेटा इस्तेमाल कर रहा है

जियो ट्रू 5जी रोलआउट ने डेटा की बढ़ती खपत में अहम भूमिका निभाई। जियो यूजर अब हर महीने औसतन 23.1 जीबी डेटा खर्च कर रहा है। जो दो साल पहले तक मात्र 13.3 जीबी प्रतिमाह था। यानी प्रत्येक जियो यूजर 2 साल पहले की तुलना में करीब 10 जीबी प्रतिमाह अधिक डेटा की खपत कर रहा है। जियो नेटवर्क पर डेटा खपत का यह औसत, टेलीकॉम इंडस्ट्री की औसत से कहीं अधिक है।

साल के अंत तक पूरे देश में होगा 5G का कवरेज

तिमाही रिजल्ट्स के मुताबिक जियो ने मार्च 2023 तक 60 हजार साइट्स पर 3.5 लाख से अधिक 5जी सेल्स लगा लिए थे। देश भर में 2600 से अधिक शहर और कस्बे 5जी की कवरेज में आ गए हैं और जियो यूजर्स भारी संख्या में 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि जियो बेहद तेजी से 5जी का रोलआउट कर रहा है। दुनिया भर में 5जी के रोलआउट की ऐसी कोई मिसाल नही है। कंपनी 2023 के अंत तक पूरे देश में 5जी कवरेज पहुंचाना चाहती है।

तिमाही रिजल्ट्स के मुताबिक जियो ने मार्च 2023 तक 60 हजार साइट्स पर 3.5 लाख से अधिक 5जी सेल्स लगा लिए थे। देश भर में 2,300 से अधिक शहर और कस्बे 5जी की कवरेज में आ गए हैं और जियो यूजर्स भारी संख्या में 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि जियो बेहद तेजी से 5जी का रोलआउट कर रहा है। दुनिया भर में 5जी के रोलआउट की ऐसी कोई मिसाल नही है। कंपनी 2023 के अंत तक पूरे देश में 5जी कवरेज पहुंचाना चाहती है।

यह भी पढ़ें- AI ने बना दी भगवान राम की ऐसी फोटो, लोग अब उठा रहे हैं बड़े सवाल





Source link

Related Articles

Latest News